कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रोजगार मेले का आयोजन 28 फरवरी को होगा। उक्त जानकारी जिला नियोजनालय पदाधिकारी प्रकाश बैठा ने दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा युवतियों के लिए यह रोजगार मेला आईटीआई परिसर लोकाई कोडरमा में सुबह 10 बजे से होगा। मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, ग्रिजली विद्यालय, प्रतीक स्टील प्राइवेट लिमिटेड झुमरी तिलैया, हॉली फैमिली हॉस्पिटल, कौन्डिनिया पब्लिक स्कूल, आर्यन हॉस्पिटल, संत क्लेयर्स स्कूल लोकाई समेत अन्य नियोजक इसमें शामिल हो रहे हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। वे रोजगार मेला के पूर्व अपना निबंधन नियोजनालय व पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन कर सकते हैं। यह मेला तीन बजे तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.