फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर, संवाददाता सूरज की तल्खी उस पर बेतरतीब वाहनों का आवागमन जिससे आईटीआई रोड में जाम में घंटो राहगीरों को फंसकर परेशानियां उठानी पड़ी। लोग जाम से निकलने के दौरान पसीना-पसीना होते रहे। सबसे अधिक परेशानी जाम में फंसे विद्यालय वाहनों में मौजूद बच्चों को उठानी पड़ी।शहर के आईटीआई रोड में कहने को तो पीआरडी जवानों के साथ ही यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन यहां पर बने नाले के कारण यह मार्ग अधिक संकरा दिखाई देता है। आलम यह है कि यहां पर संचालित होने वाले बैंक व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा किए जाने के बावजूद इस ओर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता। यह भी पढ़ें- करछना बाजार में जाम से लोग बेहाल जिससे वाहनों की बेतरतीबी के कारण मंगलवार की दोपहर यहां पर भीषण जाम लग गया। जिस...