आईटीआई में 30 नए व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव, ड्रोन से ईवी तक की मिलेगी ट्रेनिंग
मुंगेर, मई 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि/नवीन कुमार झा। आईटीआई से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने आईटीआई में 30 नए व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इनमें चालक रहित विमान तकनीशियन, बिजली चालित वाहन यांत्रिक, सौर ऊर्जा तकनीशियन, बुद्धिमान कृषि प्रणाली सहित बाजार की मांग वाले कई अन्य व्यवसाय शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से शिक्षा पूरी करने के बाद प्रशिक्षु सीधे नौकरी प्राप्त कर पाएं। अब तक लोहारी, बिजली मिस्त्री, मोटर मैकेनिक जैसे पारंपरिक व्यवसाय ही मुख्य थे। लेकिन बदलते दौर में नई तकनीक पर आधारित पाठ्यक्रम से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार किया जाएगा। इससे छात्र पुरानी सोच से निकलकर ड्रोन, ईवी, सौर ऊर्जा व स्मार्ट खेती जैसे उभरते क्षेत्रों में रोजगार पा सकेंगे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.