सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत जनपद में 21 मई को दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्लेसमेंट-डे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि मेले में सीएनएच इंडस्ट्रियल ग्रेटर नोएडा, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड नोएडा, आइडेमिया सिस्कॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा और मिंडा ग्रुप रेवाड़ी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 18 से 30 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों का तकनीकी व गैर तकनीकी पदों पर साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा। --------------23 व 30 मई को बेरोजगार युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेलासहारनपुर, संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 23 और 30 मई को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह भी...