हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आगामी सोमवार से शुरू हो सकती है। विभाग ने इसके लिए अपनी सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार राज्य भर की 85 आईटीआई में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों की लगभग 9 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। निदेशक संजय कुमार ने बताया ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सुचारू करने के लिए सभी जरूरी कवायद पूरी कर ली गई है। पोर्टल को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है। सोमवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- BTech : JAC दिल्ली काउंसलिंग 4 राउंड में, JEE Main स्कोर से दाखिला, नहीं चाहिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स यह भी पढ़ें- UP DElED Admission 2026: यूपी डीएलएड के आवेदन जून के पहले सप्ताह से, 2.39 लाख स...