आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष कोर्स
गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा सरकार उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को कुशल बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में जल्द ही चीनी मिलों से संबंधित विशेष पाठ्यक्रम (कोर्स) शुरू करने की तैयारी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी अगले 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
पाठ्यक्रमों की समीक्षा मुख्य सचिव ने सोमवार एक उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा हुनर सिखाना है जिससे उन्हें चीनी मिलों में तुरंत रोजगार मिल सके। साथ ही मिलों को भी काम के लिए प्रशिक्षित और कुशल कर्मचारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.