फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में 23 मार्च को लगने वाले वृहद रोजगार मेला में युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिलेगा। मेले में 50 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रिक्तियों की संख्या 3500 है।प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोजगार मिशन के तहत जिला सेवा योजन कार्यालय की ओर से 23 मार्च को आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि मेले में 50 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। वृहद रोजगार मेले में 3500 युवाओं को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं। मेले में आने वाले अभ्यर्थी सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के मूल अंकपत्र साथ लाएं। इसके साथ ही...