मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। नानपुर स्थित आरके आईटीआई पर यशोदा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टीएमयू के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की सेहत निशुल्क जांची गई। शिविर का शुभारंभ कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह ने किया। संस्थापक अशोक सिंघल, सुधा सिंघल, अध्यक्ष रजत सिंघल, स्मिता सिंघल, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र, राहुल सिंह, तेजप्रकाश मौर्य, नवनीत कुमार, अनुज यादव, दिनेश कुमार, रोहताश, राहुल चौहान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...