दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नौ अप्रैल मेगा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (हलोल, गुजरात) की ओर से 200 से अधिक पद पर एफटीई (फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट) व अप्रेंटिस की बहाली की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि नियोजक द्वारा आईटीआई ट्रेड) यथा फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक आदि अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं आईटीआई पास (न्यूनतम 50 फीसदी) निर्धारित किया गया है। मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 18 से 26 वर्ष के केवल पुरुष अभ्यर्थी का चयन होगा। उन्होंने कहा कि एफटीई के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 20,500 रुपये, जबकि अप्रेंटिस के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएग...