धनबाद, अगस्त 30 -- आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में शैक्षणिक सत्र 2026-27-28 में नामांकन की गति धीमी है। चयन के बाद भी विद्यार्थियों की ओर से नामांकन में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कम नामांकन ने सरकारी आईटीआई की चिंता बढ़ा दी है। मामले को देखते हुए निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण रांची ने पहली चयन सूची में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए आईटीआई नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में 29 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि थी। उसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया गया है। रविवार को छुट्टी के दिन भी संस्थान खुला रहेगा ताकि इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन हो सकेगा। सरकारी आईटीआई धनबाद में सीटों की कटौती के बाद 14 ट्रेड में कुल 444 सीटों के मुकाबले मात्र 32 नामांकन हुआ है। आईटीआई गोविंदपुर में कुल 104 सीट के खिलाफ मात्र 12 नामांकन हुए हैं। बाघमारा में मात्...