आईटीआई में महिला इंस्ट्रक्टर छह हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
झांसी, अप्रैल 10 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में शुक्रवार को सीबीटी वेरिफिकेशन के नाम पर छात्रों से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए महिला इंस्ट्रक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम उन्हें गिरफ्तार कर सीधे थाने ले गई और केस दर्ज कराया। आईटीआई परिसर में अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। स्यावरी गांव के रहने वाले वेदान्त अहिरवार व भटपुरा निवासी बोबीराजा मऊरानीपुर आईटीआई में आईसीटीएसएम के छात्र हैं। पहले साल की वार्षिक परीक्षा सीबीटी के लिए वेरिफिकेशन होना था। इस पर उन्होंने आईसीटीएसएम की हेड इंस्ट्रक्टर रेनू वर्मा से मुलाकात की। रेनू वर्मा ने सीबीटी वेरिफिकेशन और प्रवेश पत्र जारी कराने के नाम पर प्रत्येक से 5000 हजार रुपये की मांग की। काफी अनुरोध के बाद 3000-3000 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.