आईटीआई में बंद ट्रेडों के पुन: चालू करने की मांग
पलामू, सितम्बर 20 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रशिक्षित अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष बबन कुमार ने नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेश को पत्र लिखकर झारखंड के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बंद पड़े ट्रेडों को छात्रहित में पुन: चालू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि झारखंड राज्य के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में कई महत्वपूर्ण ट्रेड वर्तमान में प्रशिक्षकों की कमी अथवा अन्य कारणों से बंद पड़े हैं। ट्रेडों को बंद रहने के कारण राज्य के काफी संख्या में विद्यार्थी को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निजी आईटीआई में नामांकन लेना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। छात्रहित में साकारात्मक कदम उठाते हुए बंद पड़े ट्रेडों को पुन: चालू किया जाए, ताकि छात्रों को निजी आईटीआई के आर्थिक शोषण से बचाया जा सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.