आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन 11 जुलाई से चार अगस्त तक
कौशाम्बी, जुलाई 10 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिराथू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई से चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। प्रधानाचार्य ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन से वंचित न रह जाएं। यह भी पढ़ें- आईटीआई प्रवेश के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू साथ ही उन्होंने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.