कुशीनगर, अगस्त 11 -- कुशीनगर राजकीय एवं निजी आईटीआई 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त की रात 12 बजे तक कर दी गई है। टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से दो राजकीय आईटीआई में संचालित छह दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रवेश के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान और व्यवसाय के विकल्प में बदलाव के लिए पोर्टल 12 अगस्त तक खुला रहेगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क 300, एससी-एसटी के लिए 250 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी नोडल राजकीय आईटीआई पडरौना से संर्पक कर सकते है। यह भी पढ़ें- आईटीआई में संस्थान और व्यवसाय बदलने का मौका 15 अगस्त तक यह भी पढ़ें- विकल्प परिवर्तन के लिए खुला रहेगा पोर्टल यह भी पढ़ें- आईटीआई में...