कुशीनगर, अप्रैल 10 -- कुशीनगर। कौशल विकास मिशन व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से जिले के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई पडरौना ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और युवाओं को आधुनिक तकनीकी दक्षता प्रदान की जायेगी। इसके तहत राजकीय आईटीआई सेवरही में आईटी ट्रेड की 25 सीटें, हाटा में पावर ट्रेड की 25 सीटें, नौरंगिया में ब्यूटी एंड वेलनेस की 25 सीटें, कसया में आईटी की 25 सीटें व पडरौना में पावर ट्रेड की 25 सीटों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल या इंटर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। पंजीकरण के समय आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ...