आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 7 सितंबर
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- पलवल, सरसमल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। प्रवेश की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय में मेरिट कार्ड जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से दाखिले का अवसर नहीं गंवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संस्थान में तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक मेरिट कार्ड जमा किए जाते हैं। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसलिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले संस्थान पहुंचकर जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, ताकि दाखिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.