लखनऊ, मई 20 -- मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से 21 एवं 22 मई को लखनऊ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई), अलीगंज परिसर में कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से हरियाणा स्थित कंपनी के प्लांटों के लिए फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई पदों पर चयन किया जाएगा। आईटीआई के प्लेसमेंट अफसर ने बताया कि 21 मई को प्रातः 10:00 बजे से अभ्यर्थियों का प्रारंभिक असेसमेंट (लिखित/तकनीकी परीक्षा) होगा। 22 मई को चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को खरखौदा (सोनीपत) प्लांट तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए मानेसर (गुरुग्राम) प्लांट में अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट में 460 अभ्यर्थियों का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...