लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें डेनसो हरियाणा प्रा. लि. ने गुरुग्राम, हरियाणा स्थित इकाई के लिए 57 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने का आग्रह किया। चयनित अभ्यर्थियों को समय पर ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों को मजबूती प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- स्वामी दर्शनानन्द पॉलिटेक्निक में दो मई को कैंपस प्लेसमेंट प्लेसमेंट अफसर एमए खान ने बताया कि कैंपस ड्राइव में कुल ...