आगरा, जुलाई 11 -- प्रदेश के राजकीय/ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से राजकीय संस्थानों में संचालित हो रहे 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र 2026 में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट को खोलना होगा। उस पर बने हुए लिंक पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। बल्केश्वर स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 11 जुलाई से शुरू हो गई। यह चार अगस्त तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल नंबर का सत्यापन कराना होगा। यह भी पढ़ें- UP ITI 2026 के आवेदन हुए शुरू, scvtup.in पर खुला लिंक; बिना परीक्षा मिलेगा सीधा दाखिला फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क क...