मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुरादाबाद में आगामी शैक्षिक सत्र से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ई-व्हीकल) और थ्री डी प्रिंटर (3डी प्रिंटिंग) ट्रेड शुरू किए जाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए संस्थान की ओर से संबंधित उच्चाधिकारियों और विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जिले के युवाओं को अत्याधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। आईटीआई प्रिंसिपल एसके जैन ने बताया कि ई-व्हीकल और 3डी प्रिंटिंग वर्तमान समय के साथ-साथ भविष्य की सबसे अधिक मांग वाले क्षेत्र हैं। देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, वहीं 3डी प्रिंटिंग तकनीक मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन, मेडिकल, ऑटोमोबाइल और स्टार्टअप सेक्टर में क्रांति ला रही है। ऐसे में इन ट्रेडों का प्रशिक्षण युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.