आईटीआई में आयोजित कैंपस चयन में 100 अभ्यर्थियों चयनित
सिमडेगा, अगस्त 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। आईटीआई कॉलेज सिमडेगा में टाटा मोटर्स जमशेदपुर की ओर से अप्रेंटिसशिप के लिए कैंपस चयन का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। जिसमें 100 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कैंपस चयन के दौरान अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के अवसर, प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर तकनीकी प्रशिक्षण के साथ उद्योग जगत में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मौके पर डॉन बॉस्को आरएनसी के कोऑर्डिनेटर एचआर रोहित कुमार और मार्कस मिंज सहित अन्य लोग मौजूद थे। संस्थान के प्राचार्य नवीन निश्चय पासवान और शिक्षक वाईएन टुडू ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कैंपस चयन कार्यक्रम से आई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.