आईटीआई में आज से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
सिद्धार्थ, अगस्त 27 -- बांसी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसी में सत्र 2026-27 (एक वर्षीय कोर्स) व सत्र 2026-28(दो वर्षीय कोर्स) के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। प्रथम चरण में प्रवेश की तिथि 27 अगस्त से चार सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।यह जानकारी राजकीय आईटीआई बांसी के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट पर अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी प्राप्त करनी होगी। इसके बाद निर्धारित लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन होने की स्थिति में अभ्यर्थी का बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा जिसे प्रिंट कर सुरक्षित रखना होगा।प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.