लखनऊ, सितम्बर 29 -- यूपी में 149 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए ट्रेड चलाने के लिए 1065 प्रशिक्षक व कार्यदेशकों की भर्ती की जाएगी। आउटसोर्सिंग पर इन्हें भर्ती किया जाएगा। जिससे नए शुरू किए गए ट्रेडों में प्रशिक्षण व पढ़ाई शुरू की जा सके। 894 प्रशिक्षक व 171 कार्यदेशकों की भर्ती की जाएगी।

भर्तियों का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग नए ट्रेड शुरू कर युवाओं को वर्तमान जरूरत के अनुसार दक्ष बनाने में जुटा है। जिन 149 आईटीआई में इन प्रशिक्षकों व कार्यदेशकों की भर्ती की जाएगी, वहां पर टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की मदद से नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। आउटसोर्सिंग से रखे जाने वाले कार्यदेशकों को 30 हजार रुपये और प्रशिक्षकों को 23600 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। नए ट्रेडों में फिलहाल नेशनल ट्रेड सर्...