गौरीगंज, फरवरी 22 -- शुकुल बाजार। मुस्लिम बाहुल्य इलाके के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से महोना में निर्मित राजकीय आईटीआई भवन सात वर्षों से संचालन का इंतजार कर रहा है। सब कुछ दुरुस्त होने के बाद भी इसमें शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के युवाओं में मायूसी है। तकनीकी शिक्षा की चाह रखने वाले छात्र-छात्राएं अब भी अन्य स्थानों पर भटकने को मजबूर हैं। क्षेत्र के महोना गांव में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सत्थिन (आईटीआई) का भवन बनकर तैयार हो चुका है। कार्यदायी संस्था द्वारा एक वर्ष पूर्व भवन विभाग को सुपुर्द भी किया जा चुका है। बावजूद इसके परिसर में न तो कक्षाएं संचालित हो रही हैं और न ही शिक्षक-कर्मचारियों की तैनाती हो सकी है। करोड़ों की लागत से बना यह संस्थान फिलहाल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.