आईटीआई बेतालघाट के छात्रों ने किया रक्तदान
नैनीताल, अप्रैल 17 -- फोटो बेतालघाट, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट में शुक्रवार को वीरा फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाया। प्रशिक्षणार्थियों और संस्थान के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में हल्द्वानी ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। यहां प्राचार्य सीमा कुमार, हरीश मिश्रा, दीपक कुमार, रमेश चंद, रमेश छातिवाल, सुनील जोशी आदि रहे। यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.