हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक कुमाऊं मंडल मयंक अग्रवाल ने किया। उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित विभिन्न सेक्टरों से आए कंपनी प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे प्रशिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करते हुए उन्हें कंपनी रोल पर नियुक्त करने का प्रयास करें। प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा ने छात्रों एवं कंपनी प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देने को कहा। मेले में कुल 12 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 148 अभ्यर्थियों ने साक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.