बस्ती, सितम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। आईटीआई में प्रशिक्षण हासिल करने वाले अब कहीं और पढ़ाई नहीं कर सकेंगे। व्यवसायिक शिक्षा परिषद ने अब अपनी प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए प्रवेश में लगने वाले अन्य अभिलेखों के साथ टीसी अनिवार्य कर दिया है। राजकीय आईटीआई बस्ती के प्रधानाचार्य व नोडल गोविंद कुमार ने बताया कि इस समय प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के समय अंतिम शिक्षण संस्थान से जारी टीसी जमा कराना अनिवार्य हो गया है। बिना टीसी वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश अभी तक मार्कशीट पर हो जाया करता था। आम तौर से आईटीआई में हाईस्कूल या इंटर पास युवकों को विभिन्न ट्रेड में प्रवेश दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Bareily News: आईटीआई में सात सितंबर तक प्रथम चरण में मिलेगा प्रवेश आम तौर से यह शिकायत मिल रही थी...