आईटीआई प्रशिक्षकों का डिजिटल पंजीकरण अनिवार्य, बिना सत्यापन नहीं होंगे प्रवेश
एटा, जून 13 -- कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रबंधन प्रणाली (एनआईएमएस) लागू कर दी है। अब प्रशिक्षकों के डिजिटल पंजीकरण और डेटा सत्यापन के बिना किसी भी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण महानिदेशालय सभी सरकारी, निजी एवं पीपीपी मॉडल आईटीआई संस्थानों को अपने यहां कार्यरत नियमित, संविदा और अतिथि प्रशिक्षकों का विवरण एनआईएमएस पोर्टल पर अपलोड कर 30 जून तक सत्यापित कराना होगा। एनआईएमएस प्रशिक्षकों से संबंधित जानकारी का प्रमाणिक डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगा। इससे प्रशिक्षकों की डिजिटल पहचान, संस्थानवार मैपिंग तथा योग्यता आधारित मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसका उद्देश्य छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.