आगरा, अगस्त 7 -- राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संस्थान और व्यवसाय के विकल्प बदलने या बढ़ाने का अवसर दिया गया है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार आईटीएसयू मैपिंग और डीजीटी के डायनामिक सीट मैट्रिक्स के आधार पर सीटों में संशोधन किया गया है। कुछ संस्थानों में अनमैप्ड एनसीवीटी सीटों को एससीवीटी पाठ्यक्रम में परिवर्तित किए जाने से एससीवीटी सीटों की संख्या बढ़ गई है। इन अनमैप्ड सीटों पर एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं होगा। अभ्यर्थी 9 से 12 अगस्त तक एससीवीटी पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन सीट मैट्रिक्स के अनुसार अपने आवेदन में संस्थान और व्यवसाय के विकल्प बदल या बढ़ा सकेंगे। यह भी पढ़ें- CSAB : सीसैब राउंड 1 रिजल्ट जारी...