रुद्रपुर, जनवरी 6 -- काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 4.89 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टीम की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की रात आईटीआई थाने में तैनात एसआई मीनाक्षी मनराल पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी। इस दौरान खोखराताल स्थित श्मशान घाट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसको उन्होंने रोकने का प्रयास किया। तब वह भागने लगा, टीम ने दौड़कर उसको पकड़ लिया। जहां तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रोहित कश्यप पुत्र देवराज कश्यप निवासी जीत कॉलोनी महेशपुर बताया। टीम की तहरीर के आधार पर आईटीआई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.