प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। सोलर पैनल निर्माण के क्षेत्र में देशभर में धाक जमाने वाले नैनी का आईटीआई अब सौर ऊर्जा बनाएगा। नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईटीआई परिसर में सौर ऊर्जा का प्लांट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में यहां 10 मेगावाट का प्लांट लगाने को स्वीकृति मिली है। पहले प्लांट का संचालन सफल होता है तो इसका विस्तार भी किया जाएगा। प्लांट के निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च होगा। आईटीआई के प्लांट से पैदा होने वाली बिजली उत्तर पॉवर कॉरपोरेशन को दी जाएगी। बिजली देने के लिए आईटीआई और उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच समझौता होगा। आईटीआई नैनी के डीजीएम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि देभभर की सभी इकाइयों में कोई न कोई काम हो रहा है। आईटीआई नैनी देश की पहली इकाई होगी, जहां सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा।डीजीएम के अनुसार टर्न...