आईटीआई नैनी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी में चल रही अखिल भारतीय व्यावसायिक सीबीटी परीक्षा में बड़े स्तर पर सॉल्वर गैंग के जरिए नकल कराने के संगठित खेल का एसटीएफ ने पर्दाफाश कर दिया। एसटीएफ की छापेमारी में संस्थान के प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी और चार अनुदेशकों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि परीक्षार्थियों से चार-चार हजार रुपये लेकर उनकी जगह सॉल्वर बैठाकर ऑनलाइन परीक्षा दिलाई जा रही थी। छापेमारी में पांच लाख दस हजार रुपये नकद समेत परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद की गई। एसटीएफ अब गिरोह के मास्टर माइंड आईटीआई बांदा के अनुदेशक धीरंजन कुमार समेत आठ वांछितों की तलाश में जुटी है।एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.