आईटीआई नामांकन: न्यूनतम 10 व अधिकतम 30 विकल्प दे सकते हैं छात्र
धनबाद, जून 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईटीआई में नामांकन के लिए छात्र न्यूनतम 10 और अधिकतम 30 विकल्प दे सकते हैं। शैक्षणिक सत्र-2026-27-28 में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। सरकारी, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, निजी, पीपीपी, सीएसआर मोड में संचालित आईटीआई में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 जून है। आवेदन भरने वाले आठवीं और 10वीं पास छात्राओं के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 29 जून की दोपहर 12 बजे जारी करने की घोषणा की गई है। अहम यह है कि अभ्यर्थियों को आईटीआई में नामांकन लेने के लिए आवेदन भरते समय कम-से-कम 10 विकल्प (आईटीआई एवं ट्रेड) व अधिकतम 30 विकल्प का चयन किया जा सकता है। उम्र सीमा एक अगस्त-2026 को न्यूनतम 14 वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.