बाराबंकी, फरवरी 3 -- मसौली। बाराबंकी रामनगर हाईवे से आईटीआई बड़ागांव को जाने वाली सड़क जर्जर है। जिसके चलते आवागमन करने वाले छात्र छात्राओं के अलावा ग्रामीणो को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहें है। बाराबंकी रामनगर हाईवे के करसण्डा गांव के निकट से आईटीआई बड़ागांव को जाने वाली सड़क इन दिनों काफी जर्जर हो चुकी है। जिस पर डामर युक्त गिट्टी का नामोनिशान मिट चुका है। जिस पर आवागमन के दौरान वाहन चालक खुद गिरकर घायल हो जाते हैं। जबकि इसी मार्ग से आईटीआई के छात्र छात्राओं का आवागमन होता है। सब कुछ देखकर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहें है। उक्त मार्ग चन्दन पुरवा, बड़ागांव, जकरिया, बेहटा, धरौली सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्गों है। चन्दन पुरवा के प्रधान प्रतिनिधि डॉ...