आईटीआई छात्र हत्याकांड के चौबीस घंटे बाद भी आरोपी फरार
प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होलागढ़ थानाक्षेत्र के तोड़ी के पूरा स्थित नहर पुलिया के पास आईटीआई छात्र हिमांशु सरोज की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। नामजद आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उधर, पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद हिमांशु का शव गांव पहुंचा तो माहौल गम और आक्रोश में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मृतक के घर पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना था कि दिनदहाड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.