प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होलागढ़ थानाक्षेत्र के तोड़ी के पूरा स्थित नहर पुलिया के पास आईटीआई छात्र हिमांशु सरोज की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के आरोपी साहिल यादव को पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक पूछताछ में साहिल यादव ने एक साल पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के दौरान गोली मारकर हिमांशु की हत्या करने का बात स्वीकार की है।झौनी का पुरवा के राजापुर चौबारा निवासी संजय कुमार के बेटे 19 वर्षीय हिमांशु सरोज नवाबगंज से आईटीआई करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग भी करता था। यह भी पढ़ें- आईटीआई छात्र हत्याकांड के चौबीस घंटे बाद भी आरोपी फरार हिमांशु अक्सर अपने ननिहाल पूरबनारा में रहता था। हिमांशु रविवार सुबह गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.