हरिद्वार, फरवरी 27 -- पथरी थाना क्षेत्र में एक आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फेरूपुर चौकी क्षेत्र स्थित आईटीआई में पढ़ने वाली एक छात्रा को बीते शनिवार को अकेला देखकर एक युवक ने अश्लील हरकतें कीं। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी गौरव पुत्र नामालूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.