उरई, मार्च 20 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव में आईटीआई छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत से परिजनों में मातम छा गया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की वजह की जानकारी जुटाई पर परिवार वाले कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम कुकरगांव निवासी ब्रह्मानंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी 18 वर्षीय सानिया गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर को उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आत्...