सहारनपुर, मई 10 -- गंगोह। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चौधरी काबज सिंह डिग्री कॉलेज के आईटीआई संस्थान में तैनात चौकीदार आदित्य खटाना (24) का खून से लथपथ शव परिसर से सटे खेत में पड़ा मिला। बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव को खेत में फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर एसडीएम राजेंद्र सिंह, सीओ अशोक सिसोदिया और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे की मांग करते हुए शव उठाने से...