औरैया, जुलाई 25 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अटसू के कार्यदेशक ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को ''आईटीआई चलो अभियान'' के तहत सहार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेडों, प्रवेश प्रक्रिया और प्रशिक्षण के बाद मिलने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने का आह्वान किया। कार्यदेशक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वर्तमान में राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। न्यूनतम 14 वर्ष आयु तथा कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थी पेंटर और वेल्डर ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा दस उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इलेक्ट्रीशिय...