कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार में मंगलवार कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। निजी कम्पनी के द्वारा लगभग 300 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, कटिहार पहुंच कर प्लेसमेंट में शामिल हो सकते है। इस प्लेसमेंट में आयु सीमा 18 से 35 साल के बीच है। कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया में मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर, टर्नर व इलेक्ट्रिक सभी ट्रेड के पासआउट अभ्यर्थियों इसमें भाग ले सकते हैं। मौके पर साक्षात्कार के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को कंपनी में तकनीकी पदों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। हैंडसम सैलरी समेत अन्य सुविधाए मिलेगा। इसे उनके करियर की मजबूत शुरुआत माना जा रहा है। प्लेसमेंट सेल का आयोजन ह...