पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर स्थित ज्योति निजी आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने केंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल किया है। संस्थान के कुल 86 अभ्यर्थियों का चयन होंडा कार इंडिया लिमिटेड मे हुआ । कॉलेज परिसर में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट एवं ऑफर लेटर वितरण समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के सीनियर मैनेजर दीपक राजपूत ने ऑफर लेटर दिया। संस्थान के सचिव ज्योति पांडे ने कहा कि ज्योति आईटीआई संस्थान के प्रशिक्षणार्थी देश की अग्रिम कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन का परिणाम है । संस्थान का उद्देश्य प्रशिक्षण के साथ-साथ अभ्यर्थियों को उद्योग के लिए पूर्णता तैयार करना है। संस्थान प्रबंधन ने सभी चयनित अभ्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी रोजगार परक शिक...