हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- कुमाऊं से 19 छात्रों का दल हरियाणा को रवाना हल्द्वानी। प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और उन्हें आधुनिक औद्योगिक परिवेश से रूबरू कराने के मकसद से रविवार को कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशन में कुमाऊं के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 19 छात्रों का एक दल हरियाणा के अध्ययन प्रवास पर रवाना हुआ।विधायक बंशीधर भगत के प्रतिनिधि विकास भगत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह और विभाग के उच्चाधिकारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निदेशक संजय कुमार ने बताया की भ्रमण में छात्रों को अन्य राज्यों में अपनाई जा रही उन्नत कौशल तकनीक, प्रशिक्षण के माहौल और अत्याधुनिक मशीनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया की गढ़वाल मंडल के 21 छात्र भी इसमें शामिल हुए हैं। दल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.