कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेवरही के प्रधानाचार्य गोरखनाथ त्रिपाठी वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शनिवार को संस्थान परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने रिटायर्ड प्रधानाचार्य को सम्मान के साथ विदा किया। वक्ताओं ने गोरखनाथ त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व, अनुशासन और संस्थान के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कहा कि श्री त्रिपाठी ने अपने कुशल मार्गदर्शन से शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाया और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहे। शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।रिटायर्ड प्रधानाचार्य गोरखनाथ त्रिपाठी ने सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.