आईटीआई के पहले दौर की काउंसलिंग का आज अंतिम दिन
कानपुर, सितम्बर 6 -- कानपुर। आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग की तीन दिन बढ़ाई गई समय सीमा का आज सोमवार को अंतिम दिन है। पहले दौर की 11 दिन चली काउंसलिंग में जिले में 1300 छात्रों ने प्रवेश ले लिया। जिले में कुछ छह राजकीय आईटीआई कॉलेज हैं, जिनमें नोडल आईटीआई पांडु नगर, महिला आईटीआई के अलावा महिला आईटीआई लालबंगला, कल्याणपुर, बिल्हौर और घाटमपुर हैं। पांडु नगर आईटीआई में 1580 सीटों के सापेक्ष 800 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष अन्य आईटीआई में सीट क्षमता का 30 से 40 प्रतिशत ही छात्र प्रवेश लिए हैं। नोडल आईटीआई पांडुनगर के प्रधानाचार्य हरीश मिश्रा ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि आज 8 सितंबर के बाद ही नई डेट की घोषणा होने की संभावना है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.