झांसी, जुलाई 14 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव ढिकौली में आईटीआई के छात्र ने जहर खाकर जा दे दी। परिजनों की मानें तो वह घर में बंटवारे को लेकर दुखी था। इसके अलावा उसकी माँ से कुछ महिलाओं ने गलत बोला था। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव ढिकौली निवासी भूपेंद्र सिंह परमार किसान हैं। वह अपनी पत्नी अवधेश, बेटी ऐश्वर्या और बेटे रजनीश के साथ रहते हैं। रजनीश आईटीआई कर रहा था। उनके दादा-दादी के नाम 10 एकड़ जमीन है। जो बीड़ा में चली गई। जिसका सरकार से करीब दो करोड़ रुपए मिलने हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी रुपए के बंटवारे को लेकर घर में विवाद चल रहा है। परिवार की कुछ महिलाएं इसमें अपना हिस्सा मांग रही है। इसको लेकर अवधेश ने विरोध किया था तो पिछले दिनों विवाद हो गया। चाचा अंशुमान ने बताया कि इसी बात से क्षुब्ध रजनीश...