गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए आयोजित आईटीआईकैट-2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 14 अप्रैल निर्धारित थी। तिथि विस्तार से उन छात्रों को विशेष राहत मिली है। जो समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। प्रभारी प्राचार्य किशोरी चौधरी ने बताया कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तय की गई है। वहीं, 27 से 28 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। प्रवेश पत्र 10 मई को जारी किए जाएंगे तथा परीक्षा की संभावित तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.