रांची, अगस्त 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों के पदक का ऐलान कर दिया। राज्य में उग्रवादी संगठन, संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ लगातार की जा रही पुलिसिया कार्रवाई को लेकर नौ पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया है। बोकारो आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक दिया गया है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए एएसआई पंकज कुमार राय, हवलदार पूर्ण बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार दास, नंदकिशोर महतो, चालक हवलदार औरंगजेब खान, संजय कुमार सिंह, महिला आरक्षी अनिता तिर्की को सम्मानित किया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार के 18 पुलिस अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, इन्हें मिला गैलेंट्री मेडल; पूरी लिस्ट देखें यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस 2026 पर ...