कोडरमा, जून 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा मंगलवार को कोडरमा पहुंचे। आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी ने एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष की मौजूदगी में आयोजित बैठक में आईजी ने थानों से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की तथा सक्रिय अपराधियों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनने की आवश्यकता है।आईजी यह भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में हर माह थ...