आईजी विकास वैभव ने जहानाबाद के साइबर थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार को किया निलंबित
गया, मई 28 -- मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जहानाबाद जिले के साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। अनुसंधान में लापरवाही बरतने के मामले में बुधवार को आईजी ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, टेहटा थाना कांड संख्या 321/25 की समीक्षा के दौरान अनुसंधान में कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की गई, जिससे मामले की जांच प्रभावित हुई। फरार आरोपितों के खिलाफ समय पर न्यायालय में वारंट के लिए अधियाचना भी दाखिल नहीं की गई। इससे आरोपितों को कानूनी लाभ मिलने की स्थिति बन गई।आईजी कार्यालय की समीक्षा में यह भी खुलासा हुआ कि अनुसंधान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.